कोरबा : एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।
Vivek Sahu
Fri, Sep 25, 2026
एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।
जीवन के बाद भी मानव सेवा का संकल्प, नेत्रदान और देहदान के लिए आगे आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी।
मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प।
कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान)
किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद और किसी की दुनिया में रोशनी लाने का संकल्प मानव सेवा का अनमोल रूप है।
इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर में आयोजित वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने सेवा और संवेदना की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की।
अंगदान का निर्णय किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।
वहीं नेत्रदान के माध्यम से किसी व्यक्ति के जीवन में दृष्टि का उजाला लौटाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
देहदान चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए भी महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है।
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने नेत्रदान तथा काउंसलर श्रीमती वीणा मिस्त्री ने देहदान के लिए सहमति व्यक्त करते हुए घोषणा पत्र भरा।
उनके इस संकल्प के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह पहल मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के साथ अन्य नागरिकों को भी देहदान एवं नेत्रदान के लिए प्रेरित करने वाली रही।
वीणा मिस्त्री ने कहा, “मैं लंबे समय से देहदान के बारे में सोच रही थी।
आज सेवा संकल्प अभियान के इस अवसर पर अपना संकल्प पूरा कर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
मेरे देह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने या उसे बेहतर बनाने में काम आएं, इससे बड़ी संतुष्टि मेरे लिए कुछ नहीं है।
मैं चाहूंगी कि अधिक से अधिक लोग देहदान के महत्व को समझें और इस मानवीय कार्य के लिए आगे आएं।”
सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी ने कहा, “नेत्रदान किसी व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौटाने का माध्यम बन सकता है।
हमारे बाद भी हमारी आंखें किसी जरूरतमंद की दुनिया को रोशन कर सकें, यह मानव सेवा का अत्यंत भावपूर्ण संकल्प है।
समाज के अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए।”
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लिए गए ये संकल्प इस भावना को मजबूत करते हैं कि मानव सेवा का प्रभाव जीवन की सीमाओं से आगे भी पहुंच सकता है।
एक व्यक्ति का निर्णय किसी दूसरे के जीवन में नई रोशनी, नई उम्मीद और जीवन जीने का अवसर बन सकता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन