Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

जम्मू/राजौरी : महाराजा हरि सिंह की जयंती पर राजौरी-पुंछ में रैलियां, श्रद्धा से किया याद।

जम्मू/राजौरी: दैनिक न्यूज उड़ान

डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती के अवसर पर राजौरी-पुंछ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राजौरी में टाउन हॉल, सनातन धर्म सभा सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए, जबकि पुंछ में भी रैली निकालकर महाराजा हरि सिंह को याद किया गया।

राजौरी में राजपूत सभा राजौरी के अध्यक्ष सचिन मन्हास की देखरेख में भव्य रैली निकाली गई।

रैली सलानी पुल से शुरू होकर गुज्जर मंडी, पुराने बस स्टैंड और नागेश पुल से गुजरते हुए जवाहर नगर स्थित महाजन पैलेस में पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में सैकड़ों युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लोगों ने महाराजा हरि सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में राजौरी के विधायक सहित विभिन्न नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर महाराजा हरि सिंह के उस विचार को भी याद किया गया कि “सभी धर्म मेरे हैं और धर्म मेरा न्याय है।”

वक्ताओं ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।

रेली और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन