Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : आबकारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, MP की 79 पाव गोवा स्पेशल शराब के साथ 1 गिरफ्तार।

कोरबा (न्यूज उड़ान )कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर यादव के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

आबकारी वृत्त कटघोरा की प्रभारी श्रीमती दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में टीम ने दिनांक 07.07.2026 को ग्राम बाँधापारा, थाना जड़गा में दबिश दी।

इस दौरान आरोपी रामेश्वर सिंह पिता नयन सिंह, जाति गोंड, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाँधापारा जड़गा के कब्जे से 79 पाव विदेशी मदिरा "गोवा स्पेशल" बरामद की गई।

जप्त शराब प्रत्येक पाव 180 ml की है और इस पर मध्यप्रदेश निर्मित एवं केवल मध्यप्रदेश में बिक्री हेतु लिखा हुआ था।

कुल 14.22 बल्क लीटर शराब की बाजार मूल्य लगभग 9480 रुपये आंकी गई है।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2), 36, 59(क) के तहत गैर जमानती प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक दसराम सिदार और संजय गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन