Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

बिलासपुर : श्री ध्रुव पाण्डेय (यातायात) के सम्मान में विदाई समारोह।

श्री ध्रुव पाण्डेय (यातायात) के सम्मान में विदाई समारोह।

आज बिलासगुड़ी रक्षित केंद्र, बिलासपुर में पुलिस विभाग के प्र. आर. श्री ध्रुव पाण्डेय (यातायात) के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

लगभग 40 वर्षों की उत्कृष्ट, समर्पित एवं निष्कलंक सेवा पूर्ण करने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

अपने सेवाकाल में श्री ध्रुव पाण्डेय ने यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था के प्रभावी संचालन तथा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

बिलासपुर ( दैनिक न्यूज उड़ान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि श्री पांडेय ने अपने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया है।

उनका कार्य एवं व्यवहार पुलिस विभाग के युवा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

अतिरिक पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, यातायात अधिकारी राम गोपाल करियारे अपने उद्बोधन में श्री पांडेय के सरल, सौम्य एवं सहयोगी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका लंबा सेवाकाल विभाग के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है।

सभी अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अनामिका पांडेय, और दोनों पुत्र उपस्थित रहे, सभी अधिकारियों ने ध्रुव कुमार पांडेय को शाल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके 40 वर्षों के निष्कलंक एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह का वातावरण भावुक एवं आत्मीय रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री पांडेय के साथ बिताए गए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया और उनके योगदान को सदैव अविस्मरणीय बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह थे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) रामगोपाल करियारे , डीएसपी लाइन मंजूलता केरकेट्टा, सीएसपी कोतवाली टिकेश्वर प्रसाद यादव, डीएसपी सुदीप सरकार, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, मुख्य लिपिक रफीक खान एवं पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन