Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

अग्रसेन नवयुवक मंच व अग्रवाल सभा का संयुक्त आयोजन, 5 विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श।

कोरबा( न्यूज उड़ान) श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा एवं अग्रवाल सभा, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में 14 जून 2026, रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर आरोग्य धाम हॉस्पिटल, ट्रांसपोर्ट नगर, होटल ब्लू डायमंड के पास प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

इस दौरान शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. मानस नायक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. यामिनी बोड़े, सर्जन डॉ. शक्ति डिक्सेना, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणु श्रीवास्तव एवं डेंटल विशेषज्ञ डॉ. विशाल अग्रवाल निःशुल्क परामर्श देंगे।

मंच के अध्यक्ष प्रियम अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 500 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दें।

कार्यक्रम निदेशक पीयूष अग्रवाल ने कहा कि "एक यूनिट रक्तदान, तीन जिंदगियों की मुस्कान" के संदेश के साथ इस महाअभियान को सफल बनाया जाएगा। शिविर के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

संपर्क: 79992 04546, 70005 96928

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन