Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

कोरबा बुंदेली (दैनिक न्यूज उड़ान) एक बार फिर ग्राम बुंदेली श्याममय होने जा रहा है।

श्याम प्रेमियों के लिए हर्ष का विषय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 12वें श्री श्याम अखाड़ा का भव्य और दिव्य आयोजन 19 सितंबर 2026, शनिवार को शाम 6:15 बजे ग्राम बुंदेली, कोरबा में किया जा रहा है।

आयोजन में बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार सजेगा। इस दरबार में देश के ख्याति प्राप्त भजन प्रवाहक शीतल पाण्डेय, संजीव शर्मा और प्रीति सरगम अपनी मधुर वाणी से भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। उनके भक्तिरस से ओतप्रोत भजनों से पूरा पंडाल श्याम भक्ति में सराबोर हो जाएगा।

50 श्रद्धालुओं से हजारों तक का सफर।

श्री श्याम अखाड़ा की शुरुआत आज से लगभग 11 वर्ष पूर्व महज 50 श्रद्धालुओं के साथ हुई थी। बाबा श्याम की कृपा और श्याम प्रेमियों के सहयोग से आज यह आयोजन छत्तीसगढ़ के विशाल धार्मिक आयोजनों में से एक बन चुका है।

अब यहां छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हजारों श्याम प्रेमी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं।

आयोजन को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है। लगभग चार वर्ष पूर्व भजन सम्राट कन्हैया मित्तल भी इस अखाड़े में पधार चुके हैं, जिसके बाद से बुंदेली को श्याम भक्ति के एक विशेष केंद्र के रूप में पहचान मिली है।

इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को बाबा श्री श्याम की पावन ज्योत के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

भजनों के बीच श्रद्धालु अपनी अरदास और मनोकामनाएं बाबा के चरणों में अर्पित करेंगे।

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई (भंडारा) की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

बुंदेली में बन रहा सालासर बालाजी का भव्य मंदिर

एक और महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि श्री श्याम अखाड़ा परिसर में ही श्री बालाजी सेवा संघ बुंदेली, कोरबा के तत्वावधान में सालासर बालाजी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

मंदिर की छत की ढलाई और गुंबद का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे, जो क्षेत्र के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा।

आयोजन समिति की अपील

श्री श्याम अखाड़ा परिवार बुंदेली, कोरबा ने समस्त श्याम प्रेमियों, श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार, इष्ट-मित्रों सहित 19 सितंबर को शाम 6:15 बजे ग्राम बुंदेली पहुंचकर बाबा के भव्य दरबार में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

विनीत - श्री श्याम अखाड़ा परिवार, बुंदेली (कोरबा)

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन