Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की अहम बैठक संपन्न, हिंदू हित एवं सेवा कार्यों पर हुआ मंथन।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की महत्वपूर्ण जिला बैठक गायत्री मंदिर, सीएसईबी चौक में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, हिंदू समाज के हितों की रक्षा तथा आगामी सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 05 जुलाई से 12 जुलाई तक राष्ट्रव्यापी रूप से आयोजित होने वाले बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिले भर में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान जागरूकता, गौसेवा तथा अन्य सामाजिक सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाया जाएगा।

बैठक में विशेष रूप से हिंदू समाज की बहनों को दुर्गावाहिनी से जोड़ने तथा मातृशक्ति के संगठनात्मक विस्तार पर बल दिया गया।

साथ ही गौसंरक्षण, गौसेवा एवं सामाजिक समरसता के विषयों पर विशेष कार्ययोजना बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह जी एवं जिला मंत्री चेतन राठौर जी की विशेष उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के मूल मंत्र के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के संगठन, राष्ट्रहित एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

जारीकर्ता :

विश्व हिन्दू परिषद, जिला कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन