कोरबा : आधी रात 3:30 बजे सांप के रेस्क्यू के लिए पहुंचे जितेंद्र सारथी।
Vivek Sahu
Sat, Sep 26, 2026

आधी रात 3:30 बजे सांप के रेस्क्यू के लिए पहुंचे जितेंद्र सारथी।
मानिकपुर क्षेत्र में महिला के सांप काटने की आशंका के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाने की सलाह, रेस्क्यू के बाद पता चला सांप जहरीला नहीं था वहीं रेस्क्यू उपरांत लौटते समय दिख सियार का खूबसूरत नजारा।
कोरबा, छत्तीसगढ़( दैनिक न्यूज उड़ान)– रात्रि करीब 3:30 बजे मानिकपुर क्षेत्र से पुलिस विभाग में सिपाही हितेश राव ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख (नोवा नेचर) प्रमुख जितेंद्र सारथी को फोन कर बताया कि सामने वाले घर में एक सांप घुस आया है।
जो बिस्तर के एक किनारे बैठा हुआ है,साथ ही आशंका जताई गई कि संभवतः घर की महिला को सांप ने काट लिया है।
सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने सबसे पहले महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी और कुछ समय बाद स्वयं मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया,रेस्क्यू के दौरान सांप की पहचान कॉमन वुल्फ स्नेक (Common Wolf Snake) के रूप में की गई, जो जहरीला सांप नहीं है।
रेस्क्यू के बाद भी जितेंद्र सारथी ने अपनी जिम्मेदारी यहीं समाप्त नहीं की, वे स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और महिला तथा ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक को बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप जहरीला नहीं था, यह जानकारी मिलने के बाद महिला ने राहत की सांस ली।
जितेंद्र सारथी ने कहा
पुलिस विभाग में पदस्थ सिपाही (हितेश राव) ने अपनी जिम्मेदारी निभाया उसके लिए वो सम्मान एवं तारीफ के हकदार हैं, पुलिस विभाग का मान बढ़ाया हैं साथ ही इससे पुलिस प्रशासन पर परिवार का विश्वास बढ़ा।
रेस्क्यू के बाद रास्ते में दिखा प्रकृति का खूबसूरत दृश्य
इस रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा करने के बाद जब जितेंद्र सारथी मानिकपुर थाना, SECL GM कार्यालय होते हुए रविशंकर नगर की ओर से वापस लौट रहे थे, तभी रात के सन्नाटे में उन्हें सड़क किनारे दो सियार दिखाई दिए,दोनों सियार—एक नर और एक मादा—रात्रि में विचरण करते नजर आए, इस खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य को जितेंद्र सारथी ने अपने कैमरे में कैद किया।
कुछ देर बाद दोनों सियार झाड़ियों की ओर चले गए और आंखों से ओझल हो गए,संभावना है कि आसपास के क्षेत्र में ही उनका मांद या रहने का स्थान हो।
जितेंद्र सारथी ने बताया कि सियार हमारे पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
ये प्रकृति में सफाईकर्मी की भूमिका निभाते हैं और मृत जीवों तथा जैविक अवशेषों को हटाने में योगदान देते हैं, सियार मानव आबादी के आसपास के क्षेत्रों में भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए उन्हें देखकर डरने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन