Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा बांकी मोंगरा में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) 24 सितंबर 2026, गुरुवार:

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा विनायक पब्लिक स्कूल, बांकी मोंगरा के सहयोग से स्कूल परिसर में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में रक्तदान, नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच तथा दंत स्वास्थ्य परीक्षण जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी, कोरबा के सहयोग से किया गया, जिसमें 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।

प्रसाद नेत्रालय, कोरबा के सहयोग से आयोजित नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच में 58 लोगों की नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान लगभग 20-25 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया। इन सभी जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा प्रसाद नेत्रालय, कोरबा में कराया जाएगा।

इसके साथ ही रोटेरियन डॉक्टर संजय अग्रवाल के सहयोग से दंत स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से स्कूल के छोटे बच्चों के दांतों एवं मौखिक स्वास्थ्य की जांच की गई। इस सेवा से 100 से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए।

इस पूरे स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ कोरबा, विनायक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर्स एवं स्कूल मैनेजमेंट का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

सभी के सामूहिक प्रयासों से यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और बड़ी संख्या में लोगों एवं विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन