Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कोरबा : कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

जनगणना प्रपत्र में OBC कॉलम जोड़ने और हर जाति को यूनिक कोड देने की मांग।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) अखिल भारतीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद और प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर के निर्देश पर जिला कांग्रेस शहर/ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग ने गुरुवार को कोसाबाड़ी चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेसियों की मुख्य मांग है कि आगामी जनगणना प्रपत्र में OBC का अलग कॉलम जोड़ा जाए, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की वैज्ञानिक जनगणना कराई जाए और प्रत्येक जाति को एक यूनिक कोड दिया जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि OBC की सही गिनती के बिना सामाजिक न्याय की योजनाएं अधूरी रहेंगी। वैज्ञानिक जनगणना से ही पिछड़े वर्ग को उनका हक मिल सकेगा।

इस प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, शहर OBC अध्यक्ष गजानंद साहू, ग्रामीण अध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव, OBC महासभा अध्यक्ष नकुल राजवाड़े सहित संतोष राठौर, गोरे लाल यादव, दुष्यंत शर्मा, प्रेम लाल साहू, आरिफ खान और ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल यादव, रामदुलार कश्यप, पवन सिंह यादव, बजरंग दास, निरंजन श्रीवास, सपुरन दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पिछड़ा वर्ग समाज की महिलाएं मौजूद रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन