Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

कोरबा : गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर उन्हे स्मरण किया।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी, एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृढ़ निश्चय, सत्य के लिये अटल-अडिग और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है।

उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, स्कूल में औसत विद्यार्थी होने के बावजूद उन्होने भारत में ब्रिटिश शासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

वे असाधारण बुद्धि और सिद्धांतों वाले आदमी थे। महात्मा गांधी का जीवन और शिक्षाएं सभी उम्र के लोगों, विशेषकर स्कूली छात्रों को प्रेरित करती है।

डॉ.महंत ने शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतन्त्रता की लड़ाई में शास्त्री जी ने ‘मरो नहीं मारो’ का नारा दिया, जिसने पुरे देश में स्वतन्त्रता की ज्वाला को तीव्र कर दिया।

शास्त्री जी एक ‘गाँधीवादी’ नेता थे, जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन देश और गरीबो की सेवा में लगा दिया।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी सभी धर्मों के लिये सम्मान का रवैय्या और उनकी अच्छी बातों को समझने की इच्छा उनके दिमाग में प्रारंभिक जीवन में घर कर गई थी।

उनके व्यक्तित्व के नैतिक प्रभाव और अहिंसा की तकनीक की तुलना नही की जा सकती और ना ही इसकी कीमत किसी देश या पीढ़ी तक सीमित है। यह मानवता के लिये उनका अविनाशी उपहार है।

श्री अग्रवाल ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भारत में ब्रिटिश शासन का समर्थन कर रहे भारतीय राजाओं की महात्मा गांधी द्वारा की गई निंदा से अत्यंत प्रभावित हुए।

लाल बहादुर शास्त्री जब केवल 11 वर्ष के थे, तब से ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कुछ करने का मन बना लिया था।

रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने कहा कि भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।

सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार का प्रतिकार के अग्रणी नेता थे।

उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गई थी जिसमें भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आंदोलन के लिये प्रेरित किया।

पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी विश्व के युग महापुरुषों में से थे ।

उन्हें किसी एक भौगोलिक परिधि के सीमित दायरे में अथवा किसी जाति विशेष, सम्प्रदाय या परम्परा के अंतर्गत रखे जाने का विचार भी लाना असंगत होगा।

युगपुरुष महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के व्यापक महत्व को समझा और अपने आप में आत्मसात किया। वे समग्र मानवता के कल्याण और सर्वोदय के लिए प्रयास करते थे।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, पूर्व जिलाध्‍यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, अजा प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व सभापति संतोष राठौर, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, ए डी जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, बद्री किरण, पुष्‍पा पात्रे, संगीता श्रीवास, द्रोपति तिवारी, सुखनंदन सिंह, रमेश वर्मा, माधुरी ध्रुव, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, हरविंदर सिंह, संतोष यादव, गिरधारी बरेठ, अनिल सिंह, शांता मंडावे, डॉ.रामगोपाल यादव, गजानंद साहु, रवि खुंटे, बनवारी पाहुजा, झलकुंवर, ममता अग्रवाल आदि ने भी पुष्‍पांजलि अर्पित कर महात्‍मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्‍त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन