Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में जेल निरीक्षण

माननीय उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने एवं बंदियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट जेल विजिटर्स बोर्ड द्वारा उपजेल कटघोरा का सघन निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में निरूद्ध कैदियों की स्थिति, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था।

निरीक्षण के दौरान बोर्ड सदस्यों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया। इसमें कैदियों के बैरक, रसोईघर, स्वास्थ्य केन्द्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य की जानकारी प्राप्त की ।

भोजन की गुणवता, पोषण मानकों, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दवाईयों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति, शिक्षा कार्यक्रमों तथा खेलकूद जैसी गतिविधियों का भी आकलन किया गया।

जेल लीगल एड क्लीनिक की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कैदियों को समय पर और सरल रूप से कानूनी सहायता प्राप्त हो रही है।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव ने जेल अधीक्षक व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैदियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं बिना किसी व्यवधान के सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान प्राधान जिला न्यायाधीश कोरबा ने बंदियों को सहायक जेल अधीक्षक कटघोरा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता, अधिवक्ता नियुक्ति एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में कैदियों के बीच बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु निर्देश दिये।

वहीं संक्षिप्त रूप से आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं को असहाय न समझे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर प्रकार की कानूनी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

इस संयुक्त निरीक्षण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयूरा गुप्ता, विजय सिंह एस. डी. ओ. पी. कटघोरा, एस.सी. पाण्डेय, एस.डी.ओ. (पी. डब्ल्यू.डी.), डॉ० रशमी, सहायक जेल अधीक्षक कटघोरा, फार्मासिस्ट, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा व जेल में समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन