Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नई कार्यकारिणी का गठन, नौशाद खान अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव निर्वाचित।

कोरबा प्रेस क्लब के सत्र 2026-28 के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और जमकर जीत का जश्न मनाया गया।

प्रमुख पदों पर निर्वाचित पदाधिकारी:

- संरक्षक: कमलेश यादव ने 107 मत प्राप्त कर सनत दास दीवान (58 मत) को हराकर स्पष्ट जीत दर्ज की।

- अध्यक्ष: नौशाद खान 103 वोट के साथ विजयी रहे। उन्होंने राजेंद्र जायसवाल (60 मत) को हराया।

- सचिव: दिनेश राज ने 100 वोट हासिल कर लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहराया। रंजन प्रसाद को 61 मत मिले।

- उपाध्यक्ष: बहुकोणीय मुकाबले में राजकुमार शाह 59 वोट के साथ विजयी रहे। रामेश्वर ठाकुर को 39, कृष्ण कुमार राठौर को 38 और पुरुषोत्तम दुबे को 25 मत प्राप्त हुए।

- सहसचिव: हरीश तिवारी ने 72 मत पाकर जीत दर्ज की। नीलम दास पड़वार को 46 और रमेश वर्मा को 45 वोट मिले।

- कोषाध्यक्ष: दुर्गेश श्रीवास्तव 71 वोट के साथ विजयी हुए। वैभव शर्मा को 55 और संदीप शर्मा को 37 मत मिले।

- कार्यकारिणी सदस्य: नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा निर्वाचित हुए।

-

जीत के बाद संकल्प

चुनाव परिणामों के बाद प्रेस क्लब परिसर उत्साह से गूंज उठा। नव निर्वाचित अध्यक्ष नौशाद खान ने सभी समर्थकों और मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जिले के पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

न्यूज उड़ान परिवार की तरफ से नव निर्वाचित पूरी टीम को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आशा है नई कार्यकारिणी पत्रकार हितों और पत्रकारिता के मूल्यों को नई ऊंचाई देगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन