Sunday 29th of November 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल।

सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल।

इन्द्रावती नदी के आसपास के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे माओवादी डम्प से 3.84 किलोग्राम (330 तोला) सोना एवं

ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया मोह. इसाक कुरैशी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

समाज के स्वास्थ्य की मजबूत नींव हैं मितानिन दीदियां, नरेंद्र देवांगन ने सम्मानित कर जताया आभार।

कोरबा : लखनऊ के वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा।

लखनऊ के वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा।

कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग।

राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर किया संवाद।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा जिले के युवा अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिरुचि से जिले एवं छत्तीसगढ़ की पहचान बना रहे हैं।

मेरा युवा भारत, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 25 नवंबर से 01 दिसंबर 2026 तक आयोजित सात दिवसीय वंदे मातरम् कैंप में कोरबा जिले से अदिति एवं नरेंद्र सहभागिता कर रहे हैं।

कैंप के दौरान दोनों युवा प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं पर्यटन मंत्री से संवाद करने तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का अवसर मिला।

कैंप के अंतर्गत आयोजित संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से युवा सशक्तिकरण, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर कोरबा जिले की अदिति एवं नरेंद्र ने राज्यपाल को वर्ली आर्ट पेंटिंग भेंट कर लोककला के प्रति अपनी अभिरुचि का परिचय दिया। साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं से अवगत कराया। राष्ट्रीय स्तर के मंच पर कोरबा के युवाओं की यह सहभागिता जिले के लिए गौरव का विषय है।

कैंप के दौरान युवा प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री से भी संवाद करने का अवसर मिला। इस दौरान पर्यटन स्थलों की विशेषताओं, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण तथा पर्यटन के विकास में युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

इस संवाद से युवाओं को पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्व को समझने का अवसर मिला।

राष्ट्रीय मंच पर कोरबा के युवाओं को मिल रहा अनुभव और मार्गदर्शन।

मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित सात दिवसीय वंदे मातरम् कैंप का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना को प्रोत्साहित करना है।

कैंप के माध्यम से कोरबा के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों से संवाद करने, उनके अनुभवों से सीखने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन