कोरबा : समाज के स्वास्थ्य की मजबूत नींव हैं मितानिन दीदियां, नरेंद्र देवांगन ने सम्मानित कर जताया आभार।
Vivek Sahu
Sat, Nov 28, 2026
कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) समाज की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मितानिन दीदियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
वे स्वास्थ्य विभाग और आम नागरिकों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करते हुए निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रही हैं।
इसी सेवा, समर्पण और योगदान के सम्मान में डिंगापुर में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य तथा दुर्ग संभाग नगर निगम प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने मितानिन दीदियों को श्रीफल एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया और उनके सेवाभावी कार्यों की सराहना की।
अपने संबोधन में नरेंद्र देवांगन ने कहा कि मितानिन दीदियां समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी हैं।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनका योगदान अतुलनीय है।
कठिन परिस्थितियों में भी वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं।
उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।
समारोह में कार्यक्रम के आयोजक वार्ड पार्षद अजय गोंड, पार्षद प्रताप कंवर, भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला खनिज न्यास सदस्य मुकुंद सिंह कंवर एवं कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से मितानिन दीदियों के सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानपूर्वक नमन किया गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन