Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) थाना दीपका एवं थाना बाकीमोंगरा द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त किया गया।

1. थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई (03 मामले)

1. आरोपी सुभाष कुमार यादव (पिता- नरेश यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी- नोनबिर्रा, थाना- दीपका)

• जब्त सामग्री: 04 नग बेस (1500 W), 04 नग टोप (300 W) एवं पिकअप वाहन (CG12 BM-5744)

2. आरोपी गौरव गोंड (पिता- जय सिंह मरावी, उम्र 25 वर्ष, निवासी- झाबर, थाना- दीपका)

• जब्त सामग्री: 04 नग बेस बॉक्स (1500 W), 04 नग लाईनर (300 W) एवं पिकअप वाहन (CG12 AN-3135)

3. आरोपी मनीष कौशिक (पिता- स्व. भागबल प्रसाद कौशिक, उम्र 40 वर्ष, निवासी- झाबर, थाना- दीपका)

• जब्त सामग्री: 04 नग बेस (1500 W), 04 नग लाईनर (300 W) एवं महिन्द्रा वाहन (CG-12 BU-0996)

2. थाना बाकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई (02 मामले)

1. आरोपी विक्की सूर्यवंशी (पिता- स्व. संतोष कुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी- मनोरंजन मंदिर, बाकीमोंगरा)

• स्थान: तेलसरा रोड

• जब्त सामग्री: 01 नग बेस (2500 W), 01 नग लाईनर (600 W), 02 मैक्स पैड, 01 मिक्सर एवं छोटा हाथी वाहन (CG 12 BJ 5239)

2. आरोपी लिखंत कुमार बंजारे (पिता- गिरीश कुमार बंजारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी- बालको)

• स्थान: मोंगरा बस्ती रोड

• जब्त सामग्री: 02 लोवर बॉक्स (2000 W), 04 नग अपर बॉक्स, 06 डिस्को लाइट (कुल 10 बॉक्स) एवं पिकअप वाहन (CG 12 BB 2066)

कार्रवाई का विवरण:

• कुल 05 डीजे संचालकों पर वैधानिक कार्रवाई

• 05 वाहन एवं भारी मात्रा में डीजे साउंड सिस्टम/ध्वनि विस्तारक यंत्र जब्त

• सभी आरोपियों के विरुद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस की अपील

गणेश विसर्जन, आगामी त्योहारों एवं स्कूली परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ाई जारी रहेगी। माननीय न्यायालय एवं एनजीटी (NGT) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर उपकरण व वाहन जब्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन