Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : औद्योगिक नगरी कोरबा के हृदय स्थल पर स्थित "शिवाय हॉस्पिटल" में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े ही सम्मान और उत्स

औद्योगिक नगरी कोरबा के हृदय स्थल पर स्थित "शिवाय हॉस्पिटल" में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. दिविक मित्तल एवं डॉ. यशा मित्तल ने किया।

डॉ. बी.सी. रॉय को किया नमन।

कोरबा( न्यूज उड़ान )राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रतिवर्ष 1 जुलाई को देश के महान चिकित्सक, शिक्षाविद और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

शिवाय हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बी.सी. रॉय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई।

डॉक्टरों का सम्मान, सेवा का संकल्प।

इस अवसर पर डॉ. दिविक मित्तल ने कहा, "डॉक्टर दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मरीजों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दोहराने का दिन है।

कोविड से लेकर हर आपात स्थिति में डॉक्टर समाज की रीढ़ बनकर खड़े रहे हैं।" डॉ. यशा मित्तल ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया गया।

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस: क्यों और कब से।

- उद्देश्य: चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टरों के अथक प्रयासों, उनके योगदान और मानवता की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना।

- शुरुआत: भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की परंपरा वर्ष 1991 में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी।

-

शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन ने कोरबा के नागरिकों को आश्वस्त किया कि अस्पताल 24x7 उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अस्पताल के स्टाफ, मरीजों के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन