Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : मूसलाधार बारिश के बीच वार्ड 18 में राहत: जलभराव की सूचना पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने संभाला मोर्चा, घंटों की मशक्कत के

कोरबा (न्यूज उड़ान )लगातार दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने कोरबा शहर के निचले इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

नदी-नालों के किनारे बसे घरों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसी बीच वार्ड 18 अंतर्गत ढेंगुरनाला, बरपारा और कोहड़िया क्षेत्र में गंभीर जलभराव की सूचना मिलते ही पार्षद नरेंद्र देवांगन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया।

मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण।

शनिवार को हुई तेज बारिश के कारण ढेंगुरनाला क्षेत्र में घरों तक पानी भर गया था।

सूचना मिलते ही पार्षद नरेंद्र देवांगन भारी बारिश के बीच स्वयं वार्ड में पहुंचे।

उन्होंने पूरे इलाके का पैदल निरीक्षण किया और नगर निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों से तुरंत समन्वय कर जल निकासी की व्यवस्था कराई।

पार्षद ने पंप लगवाने, नालियों की सफाई और अवरुद्ध मार्गों को खुलवाने के निर्देश दिए।

लगातार निगरानी और घंटों की मशक्कत के बाद पानी की निकासी संभव हो सकी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।

नागरिकों ने की सराहना

जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों ने पार्षद की तत्परता की सराहना की।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नरेंद्र देवांगन केवल जनप्रतिनिधि नहीं हैं, बल्कि हर सुख-दुख में परिवार की तरह साथ खड़े रहते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने कहा, "वार्ड में बिजली, सड़क, नाली या जलभराव जैसी कोई भी समस्या आती है तो पार्षद जी तुरंत मौके पर पहुंचते हैं और समाधान कराते हैं।

इसी वजह से लोगों का उन पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है।"

समय पर हस्तक्षेप से बनी सामान्य स्थिति

ढेंगुरनाला कोहड़िया में समय रहते किए गए हस्तक्षेप से न सिर्फ जलभराव की समस्या कम हुई, बल्कि क्षेत्र में सामान्य स्थिति भी बहाल होने लगी।

पार्षद ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम की टीम 24 घंटे अलर्ट रहे।

बारिश जैसी विषम परिस्थिति में सक्रियता दिखाकर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि की असली पहचान संकट की घड़ी में जनता के बीच उपस्थित रहने से ही बनती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन