Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

रायपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

मगधा यादव समाज का भव्य आयोजन, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं बच्चों का हुआ सम्मान।

रायपुर (दैनिक न्यूज उड़ान) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं नुआखाई भेंट-घाट समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन मगधा यादव समाज द्वारा उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ नुआखाई की समृद्ध परंपरा, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु रहे।

विशिष्ट अतिथि मनोज यादव, भगवान यादव, प्रदेश संगठन मंत्री अभिमन्यु यादव, कार्यकारिणी सदस्य शंकर यादव एवं श्रीमती ललिता यादव उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मगधा यादव समाज के जिला अध्यक्ष गजानंद यादव ने की।

सम्मान से बढ़ा समाज का उत्साह

समारोह में समाज के लिए उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठजनों, मातृशक्तियों एवं बच्चों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह ने समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और नई पीढ़ी को सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में गुलेश्वर कांडा, युवराज यादव, पुरुषोत्तम यादव, धर्मेंद्र यादव, बुडू यादव, शिव यादव, राकेश यादव, रमेश यादव, जगदीश यादव,नागेश यादव, पवन यादव, मीत गोपाल यादव, शिवराम यादव, अजय यादव, मुकेश यादव, राम यादव, किशन यादव, सहस यादव, शुभम यादव, दुर्गेश यादव, बसंत यादव, गणेश यादव, नीलम यादव, दातात्री यादव, चुरामणि यादव, कुलोमणि यादव, सुरेश यादव, पिंकी यादव, स्नेहा यादव, निर्मला यादव ,प्रियंका यादव, लक्ष्मी यादव, विमला यादव, लता यादव, मीना यादव,रिया यादव, रिटा यादव, ज्योति यादव, हर्षिता यादव, प्रिया यादव, सुमन यादव, नेहा यादव, रजनी यादव, अभिषेक यादव, राधेश्याम यादव, रोहित यादव, सुनील यादव, दीनू यादव, मोंटू यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बच्चे शामिल हुए।

आयोजन ने समाज में प्रेम, भाईचारे, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन