Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

कोरबा : तीन दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, परिजनों की तलाश खत्म हुई तो घर में पसरा मातम; मौत की वजह तलाश रही पुलिस।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) कोरबा जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

मंगलवार शाम से लापता युवक का शव शुक्रवार सुबह सायफन नहर पुल के पास पानी में तैरता हुआ मिला।

शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इमली डुग्गू निवासी सतीश रजक के रूप में हुई है।

परिजन पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी तलाश का अंत इतनी दुखद खबर के साथ होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, सतीश रजक मंगलवार की शाम बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया था।

देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। लगातार खोजबीन के बावजूद सतीश का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया।

इसी बीच शुक्रवार की सुबह सायफन नहर पुल के पास राहगीरों की नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी।

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पहुंचे, जहां शव की पहचान सतीश रजक के रूप में की गई।

तीन दिन की तलाश के बाद मिली दुखद खबर

जिस युवक को परिजन पिछले तीन दिनों से सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद में तलाश रहे थे।

उसका शव नहर में मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौत की वजह अब भी रहस्य

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सतीश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव नहर तक कैसे पहुंचा।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन