Tuesday 17th of November 2026

ब्रेकिंग

उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की लोकमंगल एवं जनकल्याण की कामना।

विश्व मधुमेह दिवस पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, 36 मरीज हुए लाभान्वित।

कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस।

छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल

कोरबा : उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की लोकमंगल एवं जनकल्याण की कामना।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) पूर्वांचल के लोकआस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज प्रातः कोरबा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे।

उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के साथ उदीयमान भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया और भगवान सूर्य नारायण से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली बनाए रखने की मंगल कामना की।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का अनुपम प्रतीक है, जो आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री बी.एन. सिंह, दर्री ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित पूर्वांचल समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन