Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

कोरबा : विशेष लोक अदालत के संबंध में (NI Act) के तहत न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित।

( दैनिक न्यूज उड़ान ) को आयोजित होने वाली धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) से संबंधित विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से माननीय सुनील कुमार नंदे, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा के द्वारा संबंधित अधिवक्ताओं की बैठक ली गई।

उक्त बैठक में विशेष लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण किए जाने एवं प्री- सिटिंग किये जाने के संबंध में चर्चा की गई।

सुनील कुमार नंदे द्वारा संबंधित अधिवक्ताओं को प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु आवश्यक पहल करने के लिए अपील की गयी एवं परिवादी / अभियुक्त के अधिवक्ता व अनावेदक के अधिवक्ताओ के साथ भी परिचर्चा कर विशेष लोक अदालत के लाभों से अवगत कराते हुए उन्हें समझौते के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया एवं संबंधित कंपनियों के अधिकारियों / बैंक अधिकारियों को भी सूचना प्रेषित करते हुए प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्ताओं को न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को विशेष लोक अदालत के माध्यम से त्वरित एवं सुलभ निराकरण सुनिश्चित कर न्यायालयीन प्रक्रिया में लगने वाले समय एवं व्यय से राहत प्रदान किये जाने के उद्देश्य पर चर्चा की गयी एवं अधिवक्ताओं से विशेष लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित किया गया तथा अधिक से अधिक चेक बांउस के प्रकरणो को विशेष लोक अदालत के माध्यम से निराकरण किये जाने की अपील की गयी ।

उक्त बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, अधिवक्तागण आशीष वर्मा, श्रीमती मीनू त्रिवेदी, हरिशंकर निराला, राजेश्वर दिवान, हारून सईद, रामशंकर साहू, कमलेश साहू, आदित्य शुक्ला उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन