कोरबा : बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन।
Wed, Jul 8, 2026
बालकोनगर (न्यूज उड़ान) भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ऐश डाइक-2 (जामबहार गांव, एचटी टॉवर क्षेत्र) में आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अभ्यास का उद्देश्य डाइक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन करना एवं विभिन्न टीमों की आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखना था।
मॉक ड्रिल के दौरान भारी बारिश और बादल फटने जैसी स्थिति के कारण डाइक के ऊपर से पानी बहने और उसके क्षतिग्रस्त होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई।
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सायरन बजाया गया और साइट इमरजेंसी प्लान के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी गई।
अभ्यास के दौरान बचाव, राहत एवं सहयोगी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया।
काल्पनिक रूप से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।
साथ ही, उपकरणों को सुरक्षित रूप से बंद किया गया, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई तथा सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
सभी निर्धारित कार्रवाई सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद स्थिति को पूरी तरह सामान्य घोषित कर दिया गया।
मॉक ड्रिल का अवलोकन प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न हितधारकों ने किया।
इस दौरान नायब तहसीलदार दीपक पटेल, पुलिस प्रशासन से अजय सिंह एवं उनकी टीम, तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय से रोहित कुमार उपस्थित रहे।
साथ ही आसपास के परसाभाठा, रोगबहारी एवं जामबहार गांवों के समुदाय प्रतिनिधियों ने भी अभ्यास में सहभागिता की।
अभ्यास में बालको की आपातकालीन नेतृत्व टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
बालको के डिप्टी सीईओ (पावर) मंतोष कुमार सिंहा की अगुवाई में संयंत्र के मुख्य ऑपरेशन एडं मेंटेनेंस मंयक श्रीवास्तव सहित प्रमुख अधिकारी, अनिल कुमार मिश्रा (चीफ इंसीडेंट कंट्रोलर), मुकुंद जी एडगांवकर (इंसीडेंट कंट्रोलर), बी. शिवाकुमार (चीफ एचएसई एडं एस ऑफिसर), प्रिंसी जॉन (सामुदायिक विकास अधिकारी) तथा भारतेंदु कमल पांडे, (चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर) शामिल रहे।
इस अवसर पर बालको के सुरक्षा, पर्यावरण, चिकित्सा तथा सिक्योरिटी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं आपातकालीन नेतृत्व टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
सभी टीमों ने समन्वित रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का सफल संचालन करते हुए औद्योगिक सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।
बालको नियमित रूप से ऐसे आपातकालीन अभ्यास आयोजित करता है, जिससे कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं संबंधित एजेंसियों की आपदा प्रबंधन क्षमता को सशक्त बनाया जा सके तथा किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
कोरबा : आबकारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, MP की 79 पाव गोवा स्पेशल शराब के साथ 1 गिरफ्तार।
Wed, Jul 8, 2026
कोरबा (न्यूज उड़ान )कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर यादव के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।
आबकारी वृत्त कटघोरा की प्रभारी श्रीमती दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में टीम ने दिनांक 07.07.2026 को ग्राम बाँधापारा, थाना जड़गा में दबिश दी।
इस दौरान आरोपी
रामेश्वर सिंह पिता नयन सिंह, जाति गोंड, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाँधापारा जड़गा
के कब्जे से
79 पाव विदेशी मदिरा "गोवा स्पेशल"
बरामद की गई।
जप्त शराब प्रत्येक पाव 180 ml की है और इस पर
मध्यप्रदेश निर्मित एवं केवल मध्यप्रदेश में बिक्री हेतु
लिखा हुआ था।
कुल
14.22 बल्क लीटर
शराब की बाजार मूल्य लगभग
9480 रुपये
आंकी गई है।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की
धारा 34(1) क, 34(2), 36, 59(क)
के तहत गैर जमानती प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक दसराम सिदार और संजय गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कोरबा : ब्रेकिंग न्यूज : कोरबा जिला पंचायत के IAS प्रतीक जैन होंगे नए CEO.
Wed, Jul 8, 2026
कोरबा (न्यूज उड़ान) राज्य शासन ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की है।
इस सूची के तहत छत्तीसगढ़ कैडर के 2020 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी प्रतिक जैन को जिला पंचायत कोरबा का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
बस्तर से आ रहे हैं नए CEO प्रतीक जैन ।
3 दिसंबर 1993 को जन्मे आईएएस प्रतीक जैन वर्तमान में जिला पंचायत बस्तर (जगदलपुर) के सीईओ के पद पर कार्यरत हैं।
वे अपनी प्रशासनिक दक्षता और वित्तीय मामलों की गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं।
उच्च शिक्षा: उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से लेखा एवं लेखापरीक्षा (Accounting and Auditing) में बी.कॉम ऑनर्स की डिग्री हासिल की है।
प्रोफेशनल डिग्री: वे दिल्ली स्थित ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ से एक प्रमाणित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी हैं।
हिंदी भाषा में धाराप्रवाह बोलने वाले जैन अपनी विशेषज्ञता और समर्पण के साथ प्रशासनिक चुनौतियों का सटीक और कुशल तरीके से सामना करने के लिए जाने जाते हैं।
कोरबा जिला पंचायत में यह बदलाव पिछले कुछ दिनों से चल रहे भारी सियासी और प्रशासनिक गतिरोध के बाद देखा जा रहा है।
क्या था मामला?
कुछ दिनों पूर्व कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह और सदस्यों ने सीईओ दिनेश कुमार नाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
जनप्रतिनिधियों ने सीईओ पर विभिन्न गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पंचायत के प्रवेश द्वार पर ही धरना दे दिया था और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की थी।
धरना प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने खुद मौके पर पहुंचकर नाराज जनप्रतिनिधियों को शांत कराया था।
उन्होंने आश्वस्त किया था कि इस विषय पर वे जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा करेंगे और इसका आवश्यक समाधान निकाला जाएगा।
राज्य शासन द्वारा बुधवार को जारी यह तबादला सूची उसी आश्वासन की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
सीईओ नाग को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक का दायित्व दिया गया है।