कोरबा : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम का शक्ति प्रदर्शन — पदाधिकारियों का उमड़ा सैलाब, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति
Wed, Mar 11, 2026
कोरबा (न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा जिला कार्यालय में भव्य आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जिससे संगठन की एकजुटता और ऊर्जा का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है और पिछड़ा वर्ग मोर्चा हमेशा से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन का विस्तार और मजबूती संभव है।
रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती का आधार होता है।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को लेकर निरंतर सक्रिय रहेगा।
कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामेश्वर सोनी द्वारा किया गया तथा अंत में जिला महामंत्री अजय कुमार चंद्रा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा भी उपस्थित थे।
कोरबा : कोरबा के वरिष्ठ एवं सम्माननीय जनों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य होली मिलन समारोह — “दिव्य श्री हनुमंत कथा” की तैयारिय
Wed, Mar 11, 2026
कोरबा (न्यूज उड़ान )आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने वाली “दिव्य श्री हनुमंत कथा” के उपलक्ष्य में आज आशीर्वाद पॉइंट, कोरबा में भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कोरबा शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, वरिष्ठ एवं सम्माननीय नागरिक उपस्थित हुए।
विशेष रूप से महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और अधिक जीवंत बना दिया, जिससे पूरा परिसर होली के रंगों, उल्लास और धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।
यह आयोजन अपना घर सेवा आश्रम परिवार, कोरबा के तत्वावधान में संपन्न हुआ।आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने विचार और सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मंच पर सत्येंद्र दुबे, सुबोध सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, , नरेंद्र देवांगन, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक सौरभ दुबे की गरिमामयी उपस्थिति भी कार्यक्रम में रही।
सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है, वहीं आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण और सांस्कृतिक चेतना को और सुदृढ़ करेगा।
कार्यक्रम का आकर्षक और प्रभावी मंच संचालन अपना घर सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी ने किया।
उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सहज और रोचक शैली में संचालित करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को आयोजन से निरंतर जोड़े रखा।
इस अवसर पर आयोजन समिति की प्रमुख जिम्मेदारियों की भी जानकारी दी गई। कलश यात्रा संयोजिका वैशाली रत्नपारखी को बनाया गया है, जबकि सह संयोजिका के रूप में शीला सिंह, कविता सोनी एवं मोनिका अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिव्य श्री हनुमंत कथा के अध्यक्षता व कार्यक्रम प्रमुख पवन पुत्र भगवान हनुमानजी को बनाया गया वही कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह, कार्यक्रम सचिव डॉ. पवन सिंह, मुख्य संरक्षक जुड़ावन सिंह, संरक्षक मंडल प्रमुख सुबोद सिंह तथा मातृ शक्ति प्रमुख ऋतु चौरसिया को आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा को भव्य रूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
कथा आयोजन के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कृति, सेवा और मानवीय मूल्यों का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
समारोह के अंत में आयोजकों ने कोरबा जिले के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया कि वे आगामी “दिव्य श्री हनुमंत कथा” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
होली के पावन पर्व पर आयोजित यह भव्य समारोह कोरबा में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समरसता का अनुपम उदाहरण बनकर लंबे समय तक याद किया जाएगा।