Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध निजात अभियान के तहत की गई कार्यवाही

बिलासपुर (न्यूज उड़ान ) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु निजात अभियान के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है ।   जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर एवं प्रशिक्षु उपुअ. रोशन आहुजा के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम भैसाझार में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। जो दिनाँक 10/01/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भैंसाझार के अनुज कुमार राज अपने मकान के पीछे बाडी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने की नीयत से छुपा कर रखा है। कि मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के जाकर ग्राम भैंसाझार के अनुज कुमार राज के घर को घेराबंदी कर उसके बाड़ी से 05-05 लीटर क्षमता वाले 03 नग प्लास्टिक के जरीकेन व 01-01 लीटर क्षमता वाली 02 प्लास्टिक के पानी बोतल में भरा कुल 17 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 2550 रूपये को बरामद किया,।   जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब रखने से आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन