Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने तथा पीड़िता के पिता से गाली गलौच कर मारपीट करने वाले आरोपी को रिपोर्ट के चंद घंटे के अंदर बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिलासपुर (न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 25.01.2024 को प्रार्थी चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 24.01.2024 के शाम करीब 07:30 बजे ग्राम कोंचरा निवासी राजू उर्फ़ रवि श्रीवास के द्वारा पीड़िता को पकड़कर गलत नीयत से शौचालय तरफ लेकर जा रहा था, पीड़िता एवम अन्य लोगो के चिल्लाने से आरोपी पीड़िता को छोड़ भाग गया, पीड़िता के पिता द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ गाली गुप्तार कर मारपीट किया गया। उक्त रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को दी गई. जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरप्तार करने हेतु निर्देशीत किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमती अर्चना झा,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सिद्धार्थ बघेल कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर ,दबिश देकर आरोपी रवि उर्फ़ राजू श्रीवास पिता छन्नुलाल श्रीवास उम्र 22 वर्ष सा कोंचरा चौकी बेलगहना को पकड़ा गया, जिससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर ,आरोपी को, आज दिनांक 26.01.24 को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, प्रआर प्रीतम राजपूत, आर सत्येंद्र राजपूत, विजेंद्र कोल की विशेष योगदान रहा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन