Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: मस्तूरी पुलिस द्वारा 52 पत्ती से प्रेम रखने वाले कुल 08 जुआडियों के विरुद्ध की गई छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही

बिलासपुर( न्यूज उड़ान )मामले का विवरण इस प्रकार है की दिनांक 06.01.2024 को मुखबीर से उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री उदयन बेहार को सूचना मिली कि थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत पत्थरताल खार के खेत में जुआडियो द्वारा जुआ का फड़ लगा कर रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिए जाने पर उक्त निर्देश के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा महोदया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मल्हार उप निरी. विष्णु प्रसाद यादव व हमराह स्टाफ प्र. आर. 479, आर. 216, 812, 1348, 1393 एवं थाना पचपेडी के थाना प्रभारी उप निरी. ओमप्रकाश कुरें आर.1336 तथा अन्य स्टाफ के साथ उक्त सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु मुखबिर के बतायेनुसार ग्राम पत्थरताल खार के खेत में रेड किया गया । कुछ जुआडियान जुआ खेल रहे थे पुलिस को आते देख कुछ जुआडियान भाग गये तथा जिनमे से 08 जुआड़ीयों को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। प्रकरण में जुआड़ियो के कब्जे से कुल 55010 रुपए नगद, 52 पत्ती तास एवम प्लास्टिक बोरी फट्टी 08 नग मोबाईल, 01 सेलेरियो कार, 03 नग मोटर सायकल को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जुआड़ियों के विरुद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। जुआड़ीयान - 01 शिव कुमार यादव पिता सुखीराम यादव उम्र 55 साल साकिन टिकारी थाना मस्तूरी 02. दिलीप कुमार पिता राधेश्याम साहू उम्र 42 साल सकिन अकोला चौकी मल्हार 03. मोंटी सिंह पिता दिनेश सिंह उम्र 28 साल साकिन पथरताल थाना मस्तूरी 04. अरूण सिह पिता मैकू सिंह उम्र 52 साल साकिन पथरताल थाना मस्तूरी 05. गौरव सिंह पिता विजय सिंह उम्र 26 साल साकिन साकिन पथरताल थाना मस्तूरी 06. धीरज सिंह पिता छंगु सिंह उम्र 30 साल साकिन साकिन पथरतात थाना मस्तूरी 07. रामस्वरूप कश्यप पिता रामाधार उम्र 36 साल साकिन कोनारगढ़ थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन