Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: दुर्ग निगम ने शहर के मुख्य मार्गो से हटाया अवैध बैनर : पोस्टर

Vivek Sahu

Sun, Oct 30, 2022
  दुर्ग। नगर पालिक निगम शहर के शासकीय एवं सार्वजनिक स्थानों में लगे हुए बैनर,पोस्टर को हटाने के लिए नगर निगम ने अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए जोन क्षेत्र के अतिक्रमण टीम अमला ने आवश्यक संसाधनों के साथ शहर का निरीक्षण करते हुए अवैध बैनर व पोस्टर को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य रूप से विद्युत पोल एवं डिवाइडर तथा सड़को के किनारे लगे हुए बैनर, पोस्टर, को प्राथमिकता के तौर पर हटाया जा रहा है। आयुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के प्रभारी अधिकारी शिव शर्मा को इस पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। अधिकारी द्वारा निर्देश के परिपालन में आज निगम क्षेत्र मालवीय नगर क्षेत्र के आस पास से रायपुर नाका पटेल चौक,पुलगाँव सहित अन्य जगहों से बैनर व पोस्टर को हटाने की कार्रवाही की गई। आयुक्त ने कहा कि शहर से बैनर पोस्टर, हटने लगे है, अवैध तरीके से लगाये हुए बैनर, पोस्टर के कारण शहर की सुंदरता पर भी प्रभाव पड़ता है, वही एक्सीडेंट की संभावनाये भी बड़ जाती है, आवागमन में भी लोगो को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।निगम की टीम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे बैनर व पोस्टर हटाए। यह बैनर व पोस्टर शहर के विभिन्न चौकों पार्कों की दीवारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगे हुए थे। जो शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे।इन सभी कारणों से अवैध बैनर पोस्टर पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही लगाने वालो को चेतावनी भी दी जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन