Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

: तांबा का तार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Vivek Sahu

Wed, Nov 1, 2023
कोरबा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध कैस फ्लो रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये थे, जिस पर अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, एसडीओपी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर के नेतृत्व में दिनांक 01.11.2023 को बागों स्टाफ के देहात भ्रमण पर ग्राम मानिकपुर की ओर रवाना हुआ था कि ग्राम मानिकपुर में जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मानिकपुर गांव के पास खार में एक संदिग्ध व्यक्ति तांबे के केबल वायर को चोरी कर तांबा निकालने एवं बेचने के लिये जला रहा है. सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा दबिस देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम टीकम उर्फ मोनू गुप्ता पिता स्व. विजय कुमार गुप्ता उम्र 28 वर्ष साकिन इन्द्राचौक पथरीपारा कोरबा का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से 30 किलोग्राम तांबा का तार एक प्लास्टिक बोरी में रखा हुआ कीमती 18000 रूपये एवं होण्डा कम्पनी का एक नग मोटर सायकल एसपी साईन 125 क्रमांक CG 12 AX 1582 कीमती 35000 रूपये. जुमला कीमती 53000 रूपये मिला। जो चोरी के संदेह पर आरोपी टीकम गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता पिता स्व. विजय कुमार गुप्ता उम्र 28 वर्ष साकिन इन्द्राचौक पथरीपारा कोरबा थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.) के कब्जे से 30 किलोग्राम तांबा का तार एवं एक नग मोटर सायकल एसपी साईन 125 क्रमांक CG 12 AX 1582 को कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त मशरुका एवं मोटर सायकल चोरी का होने की पूर्ण संदेह पर आरोपी को 41(1-4) जाफी / 379 भादवि के तहत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन