Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

: ईडी द्वारा छत्तीसगढ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को उजागर किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, कहा भूपेश बघेल इस्तीफा दे

Vivek Sahu

Tue, May 9, 2023

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा है कि ईडी के द्वारा छत्तीसगढ़ में 2000 करोड रुपए के शराब घोटाले को उजागर किया गया है।

उपरोक्त शराब घोटाला रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के द्वारा किया जा रहा था । जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के करीब 800 दुकानों में नकली शराब को दूसरा लेवल चिपका करके बेचा जा रहा था, जो कि सीधे-सीधे छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा के शह पर ही हो पाना संभव है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि यह शराब घोटाला ना सिर्फ छत्तीसगढ़ की जनता के विश्वास के साथ घात किया गया है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी सीधा-सीधा खिलवाड़ है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगे कहा इस घोटाले की पूरी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की है अतः नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा को इस्तीफा दे देना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार को सबक सिखाने को तैयार है ।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने आगे कहा कि कोरबा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी भूपेश बघेल की तर्ज पर कोरबा जिले में घोटाले पर घोटाले किए जा रहे हैं । जयसिंह अग्रवाल के द्वारा कोयला घोटाला, राखड घोटाला, भू माफियाओं के द्वारा किया जा रहा घोटाला, रेत घोटाला तथा कई प्रकार के घोटाले किए जा रहे हैं । छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और उसके मंत्री लगातार अपनी जेब भरने में व्यस्त हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ के विकास से कोई लेना-देना नहीं है, आने वाले समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन