Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

: नगर निगम कोरबा में विभागीय समितियों का गठन, महापौर संजु देवी राजपूत ने जारी किए आदेश।

Vivek Sahu

Sat, Mar 15, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) नगर पालिक निगम कोरबा में विभिन्न विभागों के सुचारू संचालन और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से महापौर संजु देवी राजपूत द्वारा नगर निगम की विभागीय समितियों का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 और राज्य संशोधन अधिनियम 2004 के नियम 37(2) के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं। महापौर संजु देवी राजपूत ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत विभिन्न विभागों के लिए नौ सदस्यों की नियुक्ति की है, जो संबंधित विभागों के कार्यों की निगरानी और संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे। नगर निगम कोरबा के आदेशानुसार, निम्नलिखित व्यक्तियों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी दी गई है— 1. श्री हितानंद अग्रवाल – लोक कार्य विभाग 2. श्रीमती भानुमति जायसवाल – पर्यावरण विभाग 3. श्री अजय गोंड – संस्कृति एवं पर्यटन विभाग 4. श्री फिरत राम साहू – जल-कार्य विभाग 5. श्रीमती धनकुमारी गर्ग – मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग 6. श्रीमती उर्वशी राठौर – महिला एवं बाल विकास विभाग 7. श्रीमती ममता यादव – गरीबी उन्मूलन विभाग 8. श्री अजय कुमार चंद्रा – अभियंत्रण एवं विद्युत संधारण विभाग 9. श्री सरोज शांडिल्य – उद्यानिकी विभाग   महापौर संजु देवी राजपूत ने कहा कि ये नियुक्तियां नगर निगम के सुचारू संचालन और नगर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं, जिससे कोरबा शहर के विकास कार्यों में गति लाई जा सके। नगर निगम द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन