Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

: भ्रष्टाचार पर खड़ी कांग्रेस सरकार की बिदाई की बेला बहुत करीब है : कौशिक

Vivek Sahu

Sat, Sep 23, 2023
कोरबा।  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने परिवर्तन यात्रा के तहत कोरबा में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मां कौशल्या और भगवान राम के ननिहाल की हालत भूपेश सरकार ने आज क्या कर दी है यह छत्तीसगढ़ की जनता को बताने की जरूरत नहीं है। कोरबा जिला जहाँ प्रदेश के अन्य जिलों में बिजली सप्लाई करता था वह आज अंधेरा पड़ा हुआ है, यहां रेत का ठेका ख़त्म हो चुका है इसके बाद भी बिना गारंटी के खुलेआम एनजीटी के नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर अवैध उत्खनन हो रहा है यह सरकार के संरक्षण में बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल की चोरी हो रही है, मिट्टी तेल की चोरी हो रही है, राखड़ कोरबा के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। यह कार्य बिना संरक्षण के असंभव है। इसके साथ ही पिछले पांच सालों कोरबा में एक सड़क नहीं बना पाई यह सरकार कुसमुंडा से लेकर दर्रा तक की जो सडके बनानी थी वह आज भी अधूरी पड़ी हुई है, सरकार के पास पैसा होने के बावजूद सरकार सड़क बनाने की स्थिति में नहीं है, कोरबा जिला टापू बन गया है जिधर देखो उधर गढ्ढे दिखाई दे रहे, विकास ढूंढने से विकास नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकाली है। भारतीय जनता पार्टी ने 2003 में भी ऐसी एक परिवर्तन यात्रा निकाल कर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेका था। उन्होंने कहा कि 2003 में कांग्रेस की जो स्थिति थी उससे बद्तर स्थित कांग्रेस की सरकार है की अभी है। जिस तरह कोरबा से लेकर पूरे प्रदेश में कोल माफिया, लैंड माफिया, सेंड माफिया और जितने भी प्रकार के अनैतिक कार्य जारी है यह सभी कार्य कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हो रहे है। उन्होंने कहा कि 5 सालों में सत्ता और शक्ति का दुरुपयोग कर बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटा है। बघेल सरकार 2018 में बड़े-बड़े वादे कर जनता को गुमराह कर जनादेश प्राप्त किया पर आज छत्तीसगढ़ की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है ।भ्रष्टाचार में लिप्त इस सरकार कि बिदाई के बेला करीब है। यह कांग्रेस सरकार के शासन में कानून व्यवस्था लगभग खत्म हो गया है। जिस प्रकार से गुंडागर्दी बढ़ रही है, आज अपराध के मामले छत्तीसगढ़ ने अन्य प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आयी थी। वह कहती है कि "लड़की हूं लड़ सकती हूं" किन्तु छत्तीसगढ़ में इतने हैवानियत हादसे हो रहे है, भाई-बहन के अटूट प्रेम के त्यौहार के दिन दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है, शिक्षक दिवस के दिन जहाँ पुरा देश शिक्षकों का सम्मान कर रहा था वही छत्तीसगढ़ में महिला शिक्षक के साथ दुष्कर्म क़ा मामला सामने आता है, तीजा पर्व राग अलापने वाले इस पर्व को भी नहीं छोड़े बेलगहना में महिला के साथ बलात्कार हो रहा है किन्तु प्रियंका गांधी ने इस विषय पर एक शब्द नहींं कहा न उन बच्चियों व माताओं-बहनों के परिजनों से मिलने गयी। क्या प्रियंका गांधी में इतनी भी इंसानियत नहीं बची कि उनके परिजनों से मुलाक़ात कर सके। छत्तीसगढ़ की माता बहनों ने ठान लिया है की वह अपने हर अन्याय, हर अपमान का बदला लेके रहेंगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कानून व्यवस्था छत्तीसगढ़ में ध्वस्त है प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है अपने अधिकारियों से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को लुटवा रहे हैं और बहुत तो जेल में भी हैं घोषणा पत्र में शराबबंदी का वादा किया था शराबबंदी तो नहीं किया उल्टा शराब में 2,100 करोड रुपए का घोटाला कर दिया। घोटालों से भरी पड़ी है। एक तरफ लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पेश किया यह उनकी दूरदर्शिता और महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा उदाहरण है आज महिलाएं-बेटियां चाहे वह खेल का क्षेत्र हो आर्मी का क्षेत्र हो कहीं भी पीछे नहीं है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन