Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

: कोरबा नगर निगम चुनाव: लखन देवांगन की लहर और विकास की रणनीति से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत!

Vivek Sahu

Sun, Feb 16, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।   इस शानदार विजय में प्रदेश के श्रम मंत्री लखन देवांगन की जबरदस्त लोकप्रियता और प्रदेश मंत्री विकास महतो की सटीक रणनीति ने अहम भूमिका निभाई। कोरबा में भाजपा के महापौर प्रत्याशी की ऐतिहासिक रैली ने पूरे नगर को उत्साह और जोश से भर दिया। मतगणना स्थल से लेकर पूरे कोरबा शहर तक भाजपा समर्थकों का जोश चरम पर था। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति में यह रैली अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बन गई। भाजपा की इस शानदार जीत ने न केवल कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। चुनावी रणनीति, मजबूत संगठन और जनता के विश्वास ने पार्टी को शानदार सफलता दिलाई। मतगणना के दौरान ही भाजपा के पक्ष में रुझान स्पष्ट हो गए थे, और जैसे-जैसे नतीजे सामने आते गए, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। श्रम मंत्री लखन देवांगन की जनप्रियता और जमीनी पकड़ के कारण यह चुनाव भाजपा के लिए सुनहरी सफलता साबित हुआ।   वहीं, विकास महतो की रणनीतिक सूझबूझ ने पार्टी को जीत की राह पर अग्रसर किया।   इस जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है, और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ इसे जनता की जीत बता रहे हैं। कोरबा की इस ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया कि जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है। यह रैली और जीत लंबे समय तक छत्तीसगढ़ की राजनीति में याद रखी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन