Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

: मानिकपुर कॉलोनी को मिलेगा अब स्वच्छ जल, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 2.11 करोड़ की लागत के कार्य का किया भूमिपूजन।

Vivek Sahu

Tue, Sep 10, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को एसईसीएल मानिकपुर वार्ड क्रमांक 30 में 2.11 करोड़ की लागत से होने वाले पेयजल आपूर्ति कार्य का भूमिपूजन किया।   इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की लंबे समय से मानिकपुर वार्ड के रहवासियों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एसईसीएल की पुरानी जंग लगी लाईन से गंदे पानी की सप्लाई होती थी।   पोखरी के गंदे पानी की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारी की समस्या झेलनी पड़ रही थी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज मानिकपुर कॉलोनी के लिए ऐतिहासिक दिन है, विगत कई वर्षों से जो मांग अधर में लटकी हुई थी। भाजपा शासन आने के बाद तेजी से प्रक्रिया पूरी कर अब कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं।। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की मानिकपुर कॉलोनी के 487 एसईसीएल कर्मचारियों की आज लंबे अरसे बाद पूरी होने जा रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए अब नवीन पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरु किया जा है। जोकि उच्च जलागार से सीधे लोगों के घर तक पहुंचेगी। सभी को साफ पेयजल की आपूर्ति होने लगेगी। मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।   इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद फूलचंद सोनवानी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, वॉर्ड क्रमांक 23 के पार्षद श्री अब्दुल रहमान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सरयू अजय, सुशील गर्ग, नारायण कुर्रे समेत अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे। महिला मंडल समिति ने जताया आभार । मानिकपुर की चेतना महिला मंडल समिति ने मंत्री श्री देवांगन का पेयजल आपूर्ति योजना के शुभारंभ के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही समिति द्वारा सामाजिक भवन की कमियों से मंत्री श्री देवांगन को अवगत कराया।   इस पर मंत्री श्री देवांगन ने भवन की कमी को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। भाजपा शासन काल में मानिकपुर वार्ड को नहीं होगी किसी चीज की कमी। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद फूलचंद सोनवानी ने विभिन्न परेशानियों से निजात दिलाने मांग पत्र सौंपा। सोनवानी ने कहा की वार्ड के लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक काम नहीं हो सकी है।   मांग पत्र को सहर्ष स्वीकार करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है, कांग्रेस में विधायक, मंत्री और महापौर और पार्षद होने के बाद भी विकास कार्य पांच साल बाद भी शुरु नहीं हुए, लेकिन आप लोगों को अब किसी काम के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वॉर्ड की हर हर जरुरत पूरी की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन