Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

: पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना में बैंकों/सराफ़ा/गोल्ड लोन/पेट्रोल पम्प प्रबंधकों की सुरक्षा के संबंध में की ली बैठक।

Vivek Sahu

Fri, Sep 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश में बैंकों /सराफ़ा/गोल्ड लोन/पेट्रोल पम्प की सुरक्षा को लेकर प्रबंधकों का सजग कोरबा के तहत बैठक लिया गया।   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली के साथ अनुभाग में संचालित बैंक/सराफ़ा/गोल्ड लोन/पेट्रोल पंप अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए । वर्तमान में सरहदी ज़िलों में हुई उठाईगीरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा समीक्षा किया गया जिसमें सामने आई खामियों को दुरुस्त करने बैंक प्रबंधन को निर्देशित कर उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों से उनके क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों का सुरक्षा ऑडिट कराया गया। पुलिस अधिकारियों के बैंकों की जांच, सुरक्षा ऑडिट में कई खामियां पाई गई जिस पर पुलिस अधीक्षक निर्देश पर पुलिस अनुविभागवार सभी प्राइवेट और कमर्शियल बैंक प्रबंधन की मीटिंग ली जा रही है एवं सराफ़ा/गोल्ड लोन/पेट्रोल पंप संचालक को तलब किया जा रहा है। बैठक में सजग कोरबा के तहत बैंक प्रबंधकों को शीघ्र इन खामियों को दुरूस्त करने कहा गया जिसमें- (1) बैंक के अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की संपूर्ण जानकारी रखा जाए (2) बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में हो (3) बैंक के सुरक्षा गार्ड का नियमित रूप से चरित्र सत्यापन हो (4) गार्ड के आर्म्स चालू स्थिति में हो (5) बैंक के खुलने और बंद होने का निर्धारित समय हो (6) बैंक का सायरन चालू अवस्था में हो (7) बिना गार्ड वाले एटीएम को रात्रि में बंद रखने (8) सीसीटीवी कैमरा के रिकार्डर को सुरक्षित स्थान पर रखने (9) बैंक अधिकारियों के पास निकटतम थाना/पुलिस कंट्रोल रूम/आपातकालीन नंबर मौजूद हो तथा बैंक पटल में भी लिखे हो (10) बैंक में संधारित चेकिंग रजिस्टर में नियमित प्रविष्टि दर्ज हो (11) बैंक में प्रवेश करने वाले व्यक्ति चेहरा ढककर/हेलमेट पहनकर अथवा स्कार्फ पहनकर ना आए इस पर विशेष ध्यान दें और आवश्यक रूप से बैंक के बाहर इस संबंध में नोटिस चस्पा किया जाए (12) रकम लाने-ले जाने की सूचना देने, रात्रि में बैंक परिसर के चारों ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो (13) यदि कोई बैंक में संदिग्ध व्यक्ति या अप्रिय घटना होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना को सूचना दें।   इसी प्रकार सराफ़ा/पेट्रोल पंप संचालकों को भी इसी प्रकार निर्देशित कर रोड की तरफ़ कैमरा लगाने के लिए कहा गया। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। सजग कोरबा के तहत बुलाएं बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन