Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

: रजगामार पुलिस के द्वारा ठगी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Thu, Feb 22, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी रजगामार में प्रार्थी नीना केंवट पति अनित केंवट उम्र 38 वर्ष श्यामनगर रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम परसाही निवासी भाष्कर सिंह कंवर प्रार्थी को बिलासपुर एस०ई०सी०एल० मुख्यालय में स्टोर क्लर्क ग्रेड 3 का नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रूपय लेकर प्रार्थी को एक ज्वाईनिंग लेटर और अपना एक चेक दिया था।   मामले को गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी राजगामार के नेतृत्व में राधिका मारा पुलिस के द्वारा आरोपी भाष्कर सिंह कंवर पिता अर्जुन सिंह कंवर उम्र 40 वर्ष निवासी परसाही सड़क पारा थाना अकलतरा जिला जॉजगीर चॉपा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।   आरोपी भाष्कर सिंह कंवर अपने मेमोरंण्डम कथन में बताया कि वह रजगामार निवासी नीना केंवट को वर्ष 2022 से जानता पहचानता है और उसे बिलासपुर एस०ई०सी०एल० मुख्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रूपय लेकर प्रार्थी को एक ज्वाईनिंग लेटर और अपना एक चेक दिया था आरोपी ने अपने मेमोरंण्डम कथम में यह भी बताया की नीना केंवट से लिया गया 10 लाख रूपये से अपना पक्के का घर बनवाया है।   प्रकरण सदर में आरोपी भाष्कर सिंह कंवर ने जूर्म स्वीकार करने से आरोपी को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन