Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

: डिजनीलैंड मेला का उद्घाटन, उद्योग मंत्री लखन देवांगन के द्वारा किया गया।

Vivek Sahu

Fri, May 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )शहर के महाराणा प्रताप चौक, बुधवारी बाजार के पास डिजनीलैंड मेला का 1 जून को विधिवत उद्घाटन वाणिज्य और उघोग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया। उघोग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शहर में इस तरह का मेला लगने से शहर की रौनक बढ़ती है और बच्चे बड़े को अपने शहर में मनोरंजन एवं मेला का आनंद लेने का मौका मिलता है। मेला के आयोजक कुलदीप ताम्रकार ने बताया कि इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला भव्य तरीके से लगाया गया है। मुख्य आकर्षण हाइड्रोलिक झूला, ब्रेक डांस, मिकी माउस, मौत का कुआँ, ड्रैगन ट्रेन, छोटा बड़ा झूला है. विभिन्न राज्यों से लाए सामग्री, साथ ही बच्चों के भी खेलने की सामग्री लगायी गयी है। स्टॉल में कालीन, महिलाओं के लिए जूता चप्पल, फेमस अचार, ज्वेलरी व वुडन फर्नीचर के आलावा कई आइटम के साथ स्टॉल लगा है। खाने पीने के लिए विशेष दुकान पाव भाजी एवं भेलपुरी सहित खाने-पीने के कई सारे स्टाल लगाए गए हैं। मेला शाम 4 बजे से रात 10:00 बजे तक होगा. मेला 45 दिनों तक रहेगा। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, रवि चंदेल, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, सुशील गर्ग, कुलदीप ताम्रकार, शमशुद्दीन, गुप्ता जी, राजू, अशोक, आदि उपस्थित थें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन