Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: आज रायपुर के बीटीआई मैदान, शंकर नगर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा "माँ आक्रोश रैली" का आयोजन किया गया।

Vivek Sahu

Tue, Sep 2, 2025
आज रायपुर के बीटीआई मैदान, शंकर नगर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा "माँ आक्रोश रैली" का आयोजन किया गया। यह रैली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी के प्रति कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई अमर्यादित और अभद्र टिप्पणियों के विरोध में आयोजित की गई थी। महिला मोर्चा ने इस माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में माँ का स्थान सर्वोच्च है और राजनीति में मतभेद होने के बावजूद माताओं के सम्मान से समझौता किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी राजपूत जी, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं। रैली में वक्ताओं ने कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को केवल प्रधानमंत्री की माँ का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस प्रकार की अभद्रता को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन