Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

: ट्रेलर और बाइक को बचाने के चक्कर में यात्री बस हुई हादसे का शिकार, सड़क किनारे पेड़ से टकराई, 12 यात्री हुए घायल..

Vivek Sahu

Thu, Oct 5, 2023
कोरबा से पेंड्रा जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। कटघोरा थानांतर्गत ग्राम बिंझरा के पास सामने से आ रही ट्रेलर और बाइक को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में हेल्पर के साथ ही 12 यात्री घायल हो गए हैं वहीं बाइक सवार को भी चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। कोरबा जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। रोजाना हादसे हो रहे हैं जिसके कारण या तो लोग मौत की आगोश में समा रहे हैं या फिर घायल हो रहे है ऐसा ही एक हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बार फिर से हुआ जहां बुधवार को कोरबा से पेंड्रा जा रही यात्री बस ग्राम बिंझरा के पास हादसे का शिकार हो गई। सामने आ रही ट्रेलर और बाइक के कारण चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया और यात्री मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। हादसे में बस का परिचालक और करीब 12 यात्री घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है l सड़क हादसों का दोषी कौन है? पुलिस सड़क दुर्घटना में कमी लाने यथासंभव प्रयास कर रही है सुबह से लेकर रात तक ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग की जा रही है नाबालिक वाहन चालकों , तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के ऊपर भी कार्यवाही कर रही है जिससे सड़क हादसों में कमी बनी हुई है पुलिस प्रशासन ने लोगो से अपील की है कि वाहन धीरे और सुरक्षित चलाये, दुर्घटना से देर भली

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन