Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: राजौरी के जवाहर नगर में पेयजल समस्या के चलते राजौरी - बुद्धल सड़क मार्ग बंद कर पीएचई व डीसी राजौरी के खिलाफ प्रदर्शन।

Vivek Sahu

Tue, Mar 25, 2025
जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान डीसी कार्यालय राजौरी से कुछ ही दूरी पर जवाहर नगर के लोगों ने पानी की सप्लाई पीएचई (जल शक्ति) विभाग द्वारा नहीं करने के चलते लोगों को पानी के लिए पिछले एक सप्ताह से ऊपर के समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग की निलायकी इतनी के कईं जगह महीने भर में एक बार पानी सप्लाई करता आ रहा है। शहर के लोग प्राकृति जल स्रोतों से मजबूरन पेयजल लाने को मजबूर हैं। जवाहर नगर की महिलाओं ने राजौरी - बुद्धल , कालाकोट सड़क मार्ग को 2 घंटे जाम कर डीसी राजौरी और पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर पानी की मांग की। पुलिस के समझाने पर भी महिलाएं पीछे नहीं हटी और प्रदर्शन पर डटी रही। और पानी की सप्लाई आने पर ही शांत हुईं। राजौरी जिला व पुंछ जिला में पीएचई विभाग के अस्थाई कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल के चलते लोगों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थायी कर्मचारी काम कर के राजी नहीं हैं। जिसके चलते पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। सोमवार को जवाहर नगर निवासियों ने क्षेत्र में पेयजल किल्लत पर प्रदर्शन किया। राजरानी, रुचि, सोनिया दत्त, कृष्णा आदि महिलाओं व अन्य लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 9 दिनों से पीएचई की पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। हमें दूर दूर से प्रकृति जल स्रोतों से पानी मजबूरन लाना पड़ रहा है। शहर के लोगों को पानी के लिए ठोकरें खानी पड़ रही हैं और गांव में लोग तो और ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों का वेतन बंद किया जाए। पीएचई विभाग राजौरी अक्सर लापरवाह रहता है।   डीसी राजौरी भी इस दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने डीसी अभिषेक शर्मा से हस्तक्षेप की मांग की है। दो घंटे तक महिलाओं व अन्य लोगों के प्रदर्शन के चलते सड़क मार्ग पूरी तरह से जाम रहा। पानी की सप्लाई आने और पुलिस व संबंधित विभाग अधिकारियों के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई। और यातायात पुलिस ने बड़ी मशक्कत से वाहनों की आवाजाही को बहाल करवाया। वहीं पीएचई विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने पीएचई विभाग के पास सड़क मार्ग को जाम कर उग्र प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की । अस्थाई कर्मचारियों ने कहा कि हमारे साथ वर्षों से सौतेला व्यवहार किया गया है। एलजी प्रशासन बेकार है ये सिर्फ लूटमार के लिए है। अस्थाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द स्थायी करे और बकाया वेतन जारी करे आने वाले समय ओर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार पीएचई विभाग उच्च अधिकारी व एलजी प्रशासन होगा। और चेतावनी देते हुए कहा कि मांग नहीं मानी गई तो अधिकारियों के घरों की सप्लाई भी बंद कर दी जाएगी। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन