Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

जनसुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल।

सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सं

: राजौरी में 100 चिनार लगाने का आगाज, पेड़रोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश ।

Vivek Sahu

Sun, Aug 31, 2025
राजौरी/ न्यूज उड़ान राजौरी के नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर 9 के पूर्व पार्षद व भाजपा नेता संजय शर्मा ने पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए 100 चिनार पेड़रोपण का आगाज पंजा चौक और प्रेस क्लब राजौरी मैदान से किया।   उनका लक्ष्य चंद दिनों के भीतर राजौरी जिला व नगर में सौ चिनार के पेड़ लगाना है।   हिमालयन एजुकेशन मिशन सोसाइटी, राजौरी राकेश वूल सेंटर, राजौरी ओबेरॉय कैफ़े, राजौरी, आर्मी बुक डिपो, खान होटल राजौरी के सहयोग से पौधारोपण किया गया।   इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद थे। पूर्व पार्षद ने कहा कि अगर पर्यावरण को दूषित होने से बचाना है तो हम सबको पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ पौधारोपण करना चाहिए ।   उन्होंने कहा कि कईं लोग जंगलों की कटाई कर रहे है। संबंधित विभाग भी कार्रवाई नहीं करता ।   लेकिन हम लोगों को दिलजान से पर्यावरण को संभालना चाहिए। पेड़ पौधे लगाने चाहिए।   अगर आज हम लोग पयार्वरण के प्रति लापरवाह रहे तो आने वाली नस्ल पीढ़ी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।   वहीं उन्होंने कहा कि राजौरी जिला में आज भी पॉलिथीन धड़ल्ले से बिक्री हो रहा है नदी नाले के पानी को दूषित होने से बचाने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।   हम लोगों को पेड़ काटने के बजाय पेड़ों को बचाने पर गंभीरता दिखानी चाहिए इसके लिए संबंधित विभाग व वन विभाग को भी गंभीरता दिखानी चाहिए ताकि हम सब लोग मिलकर पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके कश्मीर से मंगवाए गए चिनार के पेड़ सो अलग अलग स्कूल, कालेज, सड़क चौराहे पर लगाए जाएंगे।   लोग अपने मां बाप बच्चों व रिश्तेदारों के नाम से पेड़ लगाएं। वहीं लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करते हुए पूर्व पार्षद संजय शर्मा ने कहा कि घर के आसपास फैली गंदगी को साफ करना चाहिए यह हम सब की जिम्मेदारी है।   गंदगी को खुले में ना फेंके। हर शहरी व गांव वासी अपना फर्ज अदा करें इसी में ही सबकी भलाई है। इस अवसर पर अन्य समाजसेवी लोगो ने पर्यावरण बचाव संबंधी संबोधित किया। रिपोर्ट......अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन