Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: नई दिल्ली में सम्मानित हुई कोरबा कीे शोभा केडिया ।

Vivek Sahu

Sat, Jan 11, 2025
नई दिल्ली में सम्मानित हुई कोरबा कीे शोभा केडिया । दिनॉक 5 जनवरी 2025 दिन रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के द्वारा नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ में आयोजित ’’ अग्र अलंकरण सम्मान ’’ समारोह में देश विदेश से बड़ी संख्या में अग्र बंधु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला जी थे, इस अवसर पर महामण्डलेश्वर परमपूज्य गीता मनीषी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति थी जिनके परम सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अग्र अलंकरण सम्मान समारोह में देश भर के 51 विभूतियों को सम्मानित किया गया जिसमें से 4 पुरस्कार छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ। कोरबा नगर के लिये अत्यंत हर्ष एवं गौरव की बात है कि समाज सेवी श्रीमती शोभा केडिया को अग्र अलंकरण से सम्मानित किया गया। श्रीमती शोभा केडिया को यह सम्मान उनके द्वारा समाज में किये गये उत्कृष्ठ योगदान के लिये प्रदत किया गया। संगठन ने शोभा केडिया को मंगल परिणय एवं परिचय आयोग के संयोजिका के पद का दायित्व सौंपा है एवं वे इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं जिम्मेदारी पूर्वक कर रही है उनके द्वारा इस आयोग के माध्यम से विधवा, विधुर एवं तलाक शुदा लोगों का पुर्नविवाह कराया जा रहा है एवं उन्होने अब तक लगभग 140 जोडो का पुर्नविवाह कराकर उन सभी को एक नई जिंदगी प्रदान की है एवं उनके बच्चों को माता पिता देने का पुण्य कार्य किया है उनके इन्ही श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ठ कार्यो से प्रेरित होकर संगठन ने यह सम्मान उन्हे प्रदत किया है जिसकी पूरे नगर में भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। इस अवसर पर छ.ग. के प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमेन अशोक मोदी, प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, श्री सियाराम अग्रवाल, जयदेव सिंघल, महेन्द्र सक्सेरिया, आशीष सक्सेरिया, विजय अग्रवाल, श्रीमती किरण मोदी सहित बडी संख्या में छत्तीसगढ़ के लोग उपस्थित थै।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन