Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: रामपुर विधानसभा के कोरकोमा में आयोजित कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भूपेश सरकार पर जमकर साधा निशाना

कोरबा। छत्तीसगढ़ में अभी विधानसभा चुनाव को 1 साल बाकी है इसे ध्यान में रखते हुए बीजेपी पूरी तरह एक्टिव हो गई है। बीजेपी कांग्रेस की भूपेश सरकार को चारों तरफ से घेरने की तैयारियों में जुट गई है।

कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा के कोरकोमा में बीजेपी ने विशाल आमसभा आयोजित की जहां नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेले ने सीएम भूपेश सरकार को सीधा निशाने पर लिया…

भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ में भ्रष्टाचार और धर्मांतरण अपने चरम पर है। कांग्रेस के विधायक मंत्री, मुख्यमंत्री सभी धर्मान्तरण और डीएमएफ फण्ड में कमीशन खोरी में पूरी तरह व्यस्त हैं। प्रदेश की भूपेश सरकार दिशाविहीन हो गई है वो अपना जनघोषणा पत्र लागू नही कर पा रही है। उन्हें क्षेत्र के विकास से कोई सरोकार नहीं हैं।

उन्होंने प्रदेश में लगातार हो रहे अपराधों पर कहा कि कानून-व्यवस्था पर सरकार पर कोई पकड़ नहीं है। प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ के रूप में परिवर्तित हो गया है। कोई दिन ऐसा नहीं है, जब कहीं हत्या, चाकूबाजी और तलवारबाजी न हो। उन्होंने कहा कि, अब शूटरों का गोली चलाना भी आम बात हो गई है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम हो गई है।

इस दौरान रायगढ़ सांसद गोमती साय, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह , पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधानसभा के विधायक ननकीराम कंवर, लखनलाल देवांगन लोकसभा प्रभारी, श्याम बिहारी जायसवाल प्रभारी कोरबा, गोपाल साहू सहप्रभारी, कैलाश साहू विधानसभा प्रभारी, डॉ राजीव सिंह जिलाध्यक्ष कोरबा, संतोष देवांगन महामंत्री, भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह उपाध्यक्ष अकास सक्सेना, मंत्री श्रीमति रेणुका राठिया , मनोज मिश्रा मंडल प्रभारी गढ़ मंडल, श्याम लाल मरावी प्रभारी करतला मंडल , धनसिंह कंवर अध्यक्ष गढ़ मंडल गढ़उपरोडायुवा , कृष्णादास मीडिया प्रभारी गढ़ उपरोड़ा मंडल ,कुलसिंग कंवर मंडल अध्यक्ष उरगा ,हरीश साहू मंडल महामंत्री उरगा, मनोज धिरहे मंडल महामंत्री,लक्ष्मी श्रीवास मंडल अध्यक्ष कुदमुरा मंडल महामंत्री राजुगुप्ता, महामंत्री हेमलाल झारिया, प्रदीप पटेल बरपाली मंडल अध्यक्ष कमलेश अनंत, मंडल अध्यक्ष अनु जाति मोर्चा, रामकुमार पटेल, मनीष यादव, धनंजय चौहान, बृजेस यादव, रामसावरूप राठिया, दया राम कंवर, सुमित वर्मा,सचिन राठिया,दिनेश प्रजापति,शुक्लाल कंवर, अक्षय राठिया,गेवराज कंवर, उमेंद सिंह,सुरेस प्रजापति, रविंद्र राठिया, भूपेंद्र राठौर, रिपु सूदन राठिया, बरम साय, उमेश्वर सोनी, फागुराम पटेल, सुनील जैसवाल, गजनन्दन राठिया, रामलाल राठिया,भुगदेव चौधरी, बी एल यादव, रामजीवन कंवर, गौरी शंकर मंडल,राजाराम विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्य कर्ता एवं जनप्रतिनिधि व आम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन