Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: ग्राम पंचायत है जिसका नाम टोनही नारा है गांव वालो को इसके नाम को लेकर आपत्ति है और शासन से गांव का नाम परिवर्तन करने की मांग भी उठने लगी है

 रायगढ़ के धरमजयगढ़ ब्लाक में एक ग्राम पंचायत है जिसका नाम टोनही नारा है गांव वालो को इसके नाम को लेकर आपत्ति है और शासन से गांव का नाम परिवर्तन करने की मांग भी उठने लगी है लड़कियों का कहना है कि उन्हें शादी हो कर जहा जाते है वहा उन्हें उनके गांव के नाम टोनही के नाम से पुकारा जाता है जिससे उन्हें अपमानित महसूस होता है इसलिए गांव का नाम बदला जाए। सरपंच अभय एक्का ने बताया की उनके द्वारा आवेदन दिया गया है गांव कानाम बदलने के लिए पर क्यू बिलंब हो रहा है समझ से परे है नाम बदलने का समर्थन बुद्धि जीवी एवम समाज सुधारकों के द्वारा भी की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा कोई निर्णायक स्थिति अभी तक नहीं दिख रही है। कापू के पास में एक ऐसे ग्राम पंचायत हैं, जिसका नाम असवैधानिक नाम है , ,""टोनाहीनरा ""ग्राम पंचायत, जिसके नाम बदलने के लिए बीजेपी के शासन काल में पूर्व सरपंच कलिस्ता एक्का एवम ग्राम के नागरिकों ने पूर्व विधायक एवम संसदीय सचिव स्व श्री ओम प्रकाश राठिया को आवेदन दिया गया था, किंतु उस शासन काल में भी नाम नही बदल जा सका। वर्तमान सरपंच श्री अभय एक्का, द्वारा भी भूपेश सरकार के मंत्री गणों जिला जनपद पंचायत रायगढ़ कलेक्टर को आवेदन किया गया था, जिसमे ग्राम सभा में प्रस्तावित कागजात भी ग्राम वासियों ने सौपा था, इस शासन के पांच वर्ष बीतने को है , टोनाहीनारा ग्राम पंचायत के नाम नही बदले जा सके है, इस संबध में ग्राम पंचायत सरपंच अभय एक्का ने बताया की, 20,सालो से टोनाही नारा शब्द गैर कानूनी नाम है जिसे हटाना जरूरी है। जब ग्राम के बेटियां शादी होकर दूसरे ग्राम जाति है तब उस बेटी बहु को टोनाही बोला जाता है, इस बात की समाज में बेटियो बहुयो को बुरा लगता हैं इस बात की महिलाओं ने आवाज उठाए हैं, इस नाम को हटाने नाम उदयपुर रखने प्रस्ताव रखा है। जिले के संवेदनशील कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा जी ग्राम पंचायत की महिलाओ ने नाम बदलने की गुहार की है, जिला पंचायत सीईओ, एवम संस्कृति विभाग के मंत्री मा .अमरजीत भगत जी के पत्र कलेक्टर को अवगत कराते हुए पत्र ग्राम पंचायत सरपंच को मिला है किंतु अभी तक अस वौधनिक नाम ""टोनाहीनारा,"" ग्राम नाम पंचायत के नाम नही बदले जा सके है, इस बाबत कई बार समाचार न्यूज चैनल वालों ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर चुके हैं, देखना है। जिले वर्तमान कलेक्टर संज्ञान लेते हुए नाम बदलने की उम्मीद ग्रामवासी नागरिकों महिलाओं ने किया है। रिपोर्ट - विजय शर्मा रायगढ़

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन