Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों को थाना दर्री की समझाइश , यातायात बाधित करने पर होगी वैधानिक कार्यवाही।

गुरु नानक जयंती पर टीपी नगर गुरुद्वारा में श्रद्धा, सेवा और समरसता का अद्भुत संगम, मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू द

नगर निगम कोरबा में चालक ठेकेदारों के कामकाज, उपस्थिति व बिलों की उच्चस्तरीय जांच की जनता द्वारा पुरजोर मांग।

अधूरे पावर प्रोजेक्ट को मिला नया जीवन, कोरबा में 660 मेगावाट की पहली यूनिट शुरू।

वार्ड 18 कोहड़िया में विकास को मिली नई रफ्तार, ₹6.50 लाख की लागत से पचरी निर्माण कार्य का शुभारंभ।

कोरबा : गुरु नानक जयंती पर टीपी नगर गुरुद्वारा में श्रद्धा, सेवा और समरसता का अद्भुत संगम, मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू द

गुरु नानक जयंती पर टीपी नगर गुरुद्वारा में श्रद्धा, सेवा और समरसता का अद्भुत संगम, मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने संगत के साथ ग्रहण किया गुरु का अटूट लंगर।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कोरबा के टीपी नगर स्थित गुरुद्वारा में श्रद्धा, भक्ति, सेवा और भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। शबद-कीर्तन, गुरुवाणी और गुरु महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। संगत ने गुरु नानक देव जी के समक्ष मत्था टेककर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की अरदास की।

गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत तथा पार्षद नरेंद्र देवांगन भी टीपी नगर गुरुद्वारा पहुंचे।

सभी ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धा के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों ने संगत के बीच बैठकर गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया।

सभी के साथ एक पंगत में बैठकर भोजन ग्रहण करने का यह दृश्य समानता, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को साकार करता नजर आया।

गुरुद्वारा में आयोजित विशेष शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं का स्मरण किया गया। सेवादार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लंगर व्यवस्था में जुटे रहे।

भोजन परोसने से लेकर श्रद्धालुओं की सेवा तक हर कार्य में सेवाभाव झलकता रहा। लंगर में जाति, धर्म, ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी का कोई भेद नहीं था, बल्कि हर व्यक्ति एक साथ बैठकर प्रेम और सम्मान के साथ प्रसाद ग्रहण करता नजर आया।

गुरु नानक देव जी ने मानव समाज को ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का जीवन दर्शन दिया। ईश्वर का स्मरण, ईमानदारी से मेहनत और अपनी कमाई को जरूरतमंदों के साथ बांटकर खाने की उनकी सीख आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, प्रेम, भाईचारे, सत्य और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया।

टीपी नगर गुरुद्वारा में गुरु नानक जयंती का यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का उत्सव नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक एकता का जीवंत संदेश बना।

जनप्रतिनिधियों से लेकर आम संगत तक सभी का एक साथ बैठकर लंगर ग्रहण करना गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को व्यवहार में उतारने का सुंदर उदाहरण रहा।

गुरु महाराज की वाणी और उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेम, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन