Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों को थाना दर्री की समझाइश , यातायात बाधित करने पर होगी वैधानिक कार्यवाही।

गुरु नानक जयंती पर टीपी नगर गुरुद्वारा में श्रद्धा, सेवा और समरसता का अद्भुत संगम, मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू द

नगर निगम कोरबा में चालक ठेकेदारों के कामकाज, उपस्थिति व बिलों की उच्चस्तरीय जांच की जनता द्वारा पुरजोर मांग।

अधूरे पावर प्रोजेक्ट को मिला नया जीवन, कोरबा में 660 मेगावाट की पहली यूनिट शुरू।

वार्ड 18 कोहड़िया में विकास को मिली नई रफ्तार, ₹6.50 लाख की लागत से पचरी निर्माण कार्य का शुभारंभ।

कोरबा : वार्ड 18 कोहड़िया में विकास को मिली नई रफ्तार, ₹6.50 लाख की लागत से पचरी निर्माण कार्य का शुभारंभ।

वार्ड 18 कोहड़िया में विकास को मिली नई रफ्तार, ₹6.50 लाख की लागत से पचरी निर्माण कार्य का शुभारंभ।

जोगिया डेरा भवानी मंदिर बस्ती में पार्षद नरेंद्र देवांगन ने पूजा-अर्चना कर किया भूमिपूजन, स्थानीय रहवासियों को मिलेगी आवागमन में सुविधा।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत जोगिया डेरा स्थित भवानी मंदिर बस्ती में विकास कार्यों को नई गति देते हुए सीएसआर मद से 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत से प्रस्तावित पचरी निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

वार्ड पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने पूजा-अर्चना एवं श्रीफल तोड़कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

पचरी निर्माण कार्य पूरा होने से स्थानीय रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा दैनिक जीवन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व, उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के विशेष प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।

सरकार की जनहितकारी सोच के अनुरूप वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मंडल पदाधिकारी, सहयोगी साथी, मोहल्ले के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने निर्माण कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि वार्ड की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनका संकल्प है।

जनसुविधाओं का विस्तार, वार्ड का सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन