Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों को थाना दर्री की समझाइश , यातायात बाधित करने पर होगी वैधानिक कार्यवाही।

गुरु नानक जयंती पर टीपी नगर गुरुद्वारा में श्रद्धा, सेवा और समरसता का अद्भुत संगम, मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू द

नगर निगम कोरबा में चालक ठेकेदारों के कामकाज, उपस्थिति व बिलों की उच्चस्तरीय जांच की जनता द्वारा पुरजोर मांग।

अधूरे पावर प्रोजेक्ट को मिला नया जीवन, कोरबा में 660 मेगावाट की पहली यूनिट शुरू।

वार्ड 18 कोहड़िया में विकास को मिली नई रफ्तार, ₹6.50 लाख की लागत से पचरी निर्माण कार्य का शुभारंभ।

कोरबा : कोरबा में 'नो एंट्री' के नाम पर सड़क बनी पार्किंग: सीएसईबी चौक, इंदिरा स्टेडियम से तुलसी नगर बिजली ऑफिस होते राताखार शरा

कोरबा में 'नो एंट्री' के नाम पर सड़क बनी पार्किंग: सीएसईबी चौक, इंदिरा स्टेडियम से तुलसी नगर बिजली ऑफिस होते राताखार शराब दुकान तक बेतरतीब खड़े ट्रेलरों ने बढ़ाया हादसों का खतरा; स्कूल जाने वाले सैकड़ों बच्चों की जान सांसत में,

छत्तीसगढ़

कोरबा ( दैनिक न्यूज उड़ान)

ऊर्जाधानी कोरबा के व्यस्ततम मार्गों में शुमार प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम (ट्रांसपोर्ट नगर) से लेकर तुलसी नगर बिजली ऑफिस, राताखार और दर्री जाने वाले मार्ग पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

सुबह के समय सीएसईबी चौक पर 'नो एंट्री' लागू होने के कारण भारी वाहन और ट्रेलर चालक अपने वाहनों को मुख्य सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से खड़ा कर देते हैं।

सड़क के संकरा हो जाने से जहां आए दिन लंबा जाम लग रहा है, वहीं स्कूल-कॉलेज जाने वाले सैकड़ों मासूम बच्चों और आम राहगीरों की जान हर वक्त जोखिम में बनी हुई है।

इस मार्ग पर गुरुद्वारा, सतनाम प्रांगण, डेयरी, बिजली ऑफिस के साथ-साथ हरि किशन पब्लिक स्कूल, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल और कौशिल स्कूल जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं।

इसके अलावा पंप हाउस, 15 ब्लॉक, तुलसी नगर और राताखार बस्ती की बड़ी आबादी इसी सड़क से होकर गुजरती है।

सुबह के समय सैंकड़ों की संख्या में बच्चे स्कूल-कॉलेज के लिए निकलते हैं और लोग अपने कामकाज पर जाते हैं, ठीक उसी वक्त राताखार से दर्री और सीएसईबी जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों की लंबी कतारें खड़ी रहती हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस संवेदनशील मार्ग पर पूर्व में भी बेतरतीब खड़े भारी वाहनों के कारण कई भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई परिवारों ने अपने अपनों को खोया है।

हादसों के बाद यातायात पुलिस और प्रशासन द्वारा कुछ दिनों तक सख्ती दिखाई जाती है, लेकिन मामला शांत होते ही पुनः पहले जैसी लापरवाह स्थिति बन जाती है।

सड़क किनारे अवैध कब्जाधारियों और भारी वाहनों की मनमानी पार्किंग को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

नागरिकों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन किया है कि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए इन ट्रेलरों और अवैध कब्जों को तत्काल सड़क से हटवाया जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन