Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब छत्तीसगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ राज्य प्रबंध कार्यकारणी का गठन ।

Vivek Sahu

Wed, Jun 4, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान) जैसा कि आपको विदित है कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सभी चारों हिन्दी भाषी राज्यों में मूल्य आधारित पत्रकारिता को गति प्रदान करने के लिए तथा मिशन के रूप में मिडिया की भूमिका को वरिष्ठ एवं नई पीढ़ी के युवा पत्रकारों के साथ मिलकर बिना धरना प्रदर्शन और आआंदोलन के बिना निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भिक तथा पत्रकारिता को समाज के लिए उपयोगी एवं प्रभावशाली बनाने के लिए सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब का गठन किया गया है।   सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब इन उपरोक्त चारों राज्यों में प्रथम पब्लिक ट्रस्ट (न्यास) के रूप में कार्य कर रहा है और इसका राष्ट्रीय मुख्यालय लिंक रोड नंबर-3 पत्रकार कॉलोनी के पास भोपाल में संचालित है।   सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब का उपरोक्त चारों राज्यों में किसी भी पत्रकार संगठन के साथ अथवा इन राज्यों में पहले से ही संचालित प्रेस क्लब के साथ कोई भी प्रतिस्पर्धा नहीं है।   इसी अवधारणा से छत्तीसगढ़ राज्य में आज सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया गया है।   जिसमें निम्नानुसार पत्रकारिता से जुड़े वरिष्ठ एवं युवा साथियों को चयनित किया गया है। श्री पीयूष मिश्रा अध्यक्ष एपीएन चैनल वरिष्ठ अशोक साहू उपाध्यक्ष यूएन आई वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक पांडे नव भारत उपाध्यक्ष तन्मय शक्ले एएन आई उपाध्यक्ष जगजीत सिंह इंडिया न्यूज महामंत्री महेंद्र नामदेव आज तक सचिव अमित चौरसिया राष्टीय हिंदी मेल सचिव मोहन तिवारी टीवी 24 न्यूज सचिव संजीत श्रीवास्तव स्वदेश सचिव आशीष शर्मा पंजाब केसरी न्यूज कोषाध्यक्ष शेख आबिद दैनिक लोक किरण कार्यकारिणी : श्री गिरीश वोरा, श्री हिमांशु द्विवेदी, श्री प्रकाशचंद होता, श्री रवि भोई, श्री अजय सक्सेना, श्रीनारायण भोई, श्री गौरव शुक्ला श्री दामू आम्बेडारे, श्री प्रकाश मदने एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य के प्रबंध कार्यकारिणी में स्थाई रूप से आमंत्रित सदस्य रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन