Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ ने पाली में अरुण साव को भेंट किया बुलडोजर, अपराधियों जिहादियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Vivek Sahu

Thu, Aug 24, 2023
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पाली पहुंचे। यहां छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ (CRS) कोरबा जिला के कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुलडोजर भेंट किया। इस भेंट पर अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ (CRS) के कार्यकर्ता बहुत ऊर्जावान हैं। राष्ट्रवादी विचारों के साथ प्रदेश में विकास और शांति स्थापित हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ चाहती है कि छत्तीसगढ़ में अपराध, अपराधियों और जिहादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने शांति स्थापित है। माफियाओं और अपराधियों पर लगाम कसे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह की सरकार बने, यह छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ की मांग है। साव ने कहा कि CRS की मांग जायज है। छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ा है, हत्या, चाकूबाजी, मारपीट व लूटपाट की घटनाएं आम बात हो गई है। प्रदेश में माफियाओं का राज हो चला है। गरीबों की जमीन छीनी जा रही है। राज्य में कांग्रेस की नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों की सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचारियों पर बुलडोजर चलाने की आवश्यकता है। *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने वादों को न भूलें, यही CRS का प्रयास* पाली में छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रतिनिधि दिनेश पंत ने बताया कि अरुण साव जी छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और भुनेश्वर साहू की हत्या को अंजाम देने वाले जिहादियों पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साव जी ने बुलडोजर वाली सरकार बनाने का वादा छत्तीसगढ़वासियों से किया है। अपने बयान पर साव जी अटल रहें, यही प्रयास छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के द्वारा किया जा रहा है।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन