Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का 16 एवं 17 जुलाई को नई दिल्ली दौरा।

Vivek Sahu

Wed, Jul 16, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आगामी 16 एवं 17 जुलाई 2025 को दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली जाएंगे।   इस दौरान वे भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी की अध्यक्षता में आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे।   मंत्री श्री देवांगन का यह दौरा राज्यों के बीच ऊर्जा नीति, निवेश अवसर और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।   जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवांगन 16 जुलाई, बुधवार को दोपहर 2.55 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए नई दिल्ली जाएंगे।   मंत्री श्री देवांगन 17 जुलाई को भारत मण्डपम ऑडिटोरियम नई दिल्ली में भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे।   वे नई दिल्ली से संध्या 7.20 बजे नियमित विमान से प्रस्थान कर रात्रि 8.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन